Skip to main content

Coachingghy

www.coachingghy.com

1251665200689415583

भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India)

भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India)

 

भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India)

नमस्कार दोस्तों,  GK Mahatmaji  में आपका स्वागत है ! दोस्तों आजकल हर प्रतियोगी परीक्षा में भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India) से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे हैं जिनमें से अधिकतर प्रश्न में Governor General के बारे में पूछा जाता है | दोस्तों प्रतियोगी परीक्षा में प्रत्येक नंबर का महत्व होता है जो आपको सिलेक्शन तक लेकर जाता है इसलिए आज हम भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India)  के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं |

Governor general of india

      Governor General of India

 लॉर्ड विलियम बेंटिक(1828 - 35) -भारत का पहला गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक था। राजा राममोहन राय के साथ 1829 में इसने सती प्रथा को समाप्त किया। तथा अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम इसी के द्वारा किया गया मैकाले की अनुशंसा पर। तथा शिशु बालिका की हत्या पर भी प्रतिबंध लगाया।


 चार्ल्स मेटकाफ (1835 - 36) - चार्ल्स मेटकाफ को प्रेस का मुक्तिदाता भी कहा जाता है


★लॉर्ड ऑकलैंड(1836 - 1846) - लॉर्ड ऑकलैंड ने ही कोलकाता से दिल्ली तक ग्रैंड ट्रंक रोड की मरम्मत करवाई थी।तथा इस सड़क का नाम G.T ROAD रखा।


★ लॉर्ड हार्डिंग - लॉर्ड हार्डिंग के द्वारा नरबलि प्रथा का अंत किया गया।


★ लॉर्ड डलहौजी (1848 से 1856) - लॉर्ड डलहौजी ने ही राज्य हड़प नीति डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्सको अपनाया था। शिक्षा संबंधी सुधारों में लॉर्ड डलहौजी ने वुड डिस्पैच को लागू किया। लॉर्ड डलहौजी को भारत में रेलवे का जनक माना जाता है। लॉर्ड डलहौजी ने शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया (UPSC)।

इसी के समय में पहली बार 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से थाने 34 किलोमीटर की यात्रा तय करने वाली पहली रेल चली थी। भारत में पहली बार डाक टिकट का प्रचलन इसी के समय में शुरू हुआ था। (SSC) लॉर्ड डलहौजी ने ही लोक सेवा विभाग की स्थापना की और सार्वजनिक निर्माण विभाग की भी स्थापना की। लॉर्ड डलहौजी ने ही सबसे पहली बार तार सेवा शुरू की (आगरा से कोलकाता) और इसी के समय में भारतीय नागरिक सेवा हेतु पहली परीक्षा शुरू की गई।


★ लॉर्ड कैनिंग(1856 - 62) - 1857 का विद्रोह इसी के शासनकाल में हुआ यह भारत में कंपनी का अंतिम गवर्नर जनरल ऑफ ब्रिटिश सम्राट केअधीन नियुक्त होने वाला पहला वायसराय बना। लॉर्ड कैनिंग ने ही विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित किया और पोर्टफोलियो प्रणाली (SSC) शुरू करने वाला लॉर्ड कैनिंग ही था।


★लार्ड मेयो(1869 - 72) - पहली बार जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के शासनकाल में शुरू की गई। जबकि नियमित जनगणना पहली बार लॉर्ड रिपन के समय में शुरू की गई। लॉर्ड मेयो ने कृषि विभाग की भी स्थापना की। लॉर्ड मेयो की पोर्ट ब्लेयर में हत्या कर दी गई।


★ लॉर्ड लिटन(1876 - 80) - किसी ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित (SSC) कर भारतीय समाचार पत्रों पर कठोर प्रतिबंध लगाए और इसी के शासनकाल में इसने सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दी।


★ लॉर्ड रिपन(1880 - 84) ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर फिर दोबारा से समाचार पत्रों को स्वतंत्रता प्रदान की। इसी ने सिविल सेवा में प्रवेश की आयु 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी। लॉर्ड रिपन ने स्थानीय स्वशासन की शुरुआत की और इसी के शासनकाल में नियमित जनगणना 1881 में की गई। 1882 में लॉर्ड रिपन द्वारा प्राथमिक शिक्षा के लिए हंटर कमीशन की स्थापना की गई। लॉर्ड रिपन के समय में ही प्रथम कारखाना अधिनियम लाया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेलके द्वारा लॉर्ड रिपन को भारत का उद्धारक (SSC,UPSC) की संज्ञा प्रदान की गई।


★लॉर्ड डफरिन(1884 - 88) - इसी के शासनकाल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई(SSC CGL 2019)। 28 दिसंबर 1885 में जिसकी स्थापना मुंबई में ए. ओ. ह्यूम उनके द्वारा की गई। और भारत और अफग़ानिस्तान के बीच मध्य सीमा रेखा डूरंड रेखा का निर्धारण इसके शासनकाल में किया गया।


★ लॉर्ड कर्जन(1899 - 1905) - भारतीय पुरातत्व विभाग की स्थापना इसी के समय में की गई और 1905 में बंगाल का विभाजन भी इसी के समय में हुआ।


★लॉर्ड मिंटो द्वितीय (1905 से 1910) - लॉर्ड मिंटो के समय में मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 में हुई। मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय लॉर्ड मिंटो को है। इसी के द्वारा फूट डालो राज करो की नीति अपनाई गई। 1907 में लॉर्ड मिंटो के समय कांग्रेस में विभाजन हुआ। लॉर्ड मिंटो सुधार अधिनियम 1909 के तहत मुस्लिमों  को पृथक निर्वाचन की व्यवस्था की गई।


★लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय(1910 - 1916) इस के समय में ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम भारत आए। 12 दिसंबर 1911 में दिल्ली में भव्य दरबार का आयोजन किया गया इसी के शासनकाल में। तथा 1911 में बंगाल विभाजन को रद्द किया गया और दिल्ली को राजधानी बनाया गया। इस के समय में बनारस हिंदूविश्वविद्यालय की स्थापना मदन मोहन मालवीय द्वारा की गई।


★ लॉर्ड चेम्सफोर्ड(1916 -1921) - लॉर्ड चेम्सफोर्ड के शासनकाल में ही रॉलेक्ट एक्ट पारित (SSC) हुआ। इसके शासन में होमरूल आंदोलन (1916), जलियांवाला बाग हत्याकांड, खिलाफत आंदोलन, तथा असहयोग आंदोलन हुआ था।


★लॉर्ड इरविन(1926 -31) - लॉर्ड इरविन के शासनकाल में ही साइमन कमीशन 1928 में भारत के मुंबई पहुंचा था और इसी के समय में 4 मार्च 1931 को गांधी इरविन समझौता पर हस्ताक्षर किए गए और साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन को भी स्थगित किया गया।


★लॉर्ड लिनिथगो(1936 - 1943) - लॉर्ड लिनिथगो के शासनकाल के दौरान 9 अगस्त 1942 को कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया(SSC CHSL 2018) । इसके समय में द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ। लार्ड वेवेल के समय मेंकैबिनेट मिशन भारत आया।


★लॉर्ड माउंटबेटन(1947 -1948) - स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन बने। स्वतंत्र भारत के प्रथम और अंतिम गवर्नर जनरल भारतीय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी बने। इनको राजाजी के नाम से भी जाना जाता है। राजगोपालाचारी कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे लेकिन बाद में इन्होने कांग्रेस का पूरी तरीके से विरोध किया। गाँधी जी के सम्बन्धी भी थे। इनकी बेटी लक्ष्मी का विवाह गांधी जी के पुत्र देवदास के साथ हुआ।


 SSC और Railway में पूछे गए प्रश्न

(1) भारत में स्थानीय स्वशासन का जनक लॉर्ड रिपन को कहा जाता है।

(2) भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम लॉर्ड कर्जन द्वारा स्थापित किया गया।

(3) भारत का अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी थे।

(4) भारत लॉर्ड माउंटबेटन के शासनकाल में स्वतंत्र हुआ।

(5) ईस्ट इंडिया कंपनी का अंतिम गवर्नर जनरल और क्राउन का पहला वायसराय लॉर्ड कैनिंग बना।

(6) इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा भारत के लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स गवर्नर जनरल पर महाभियोग चलाया गया था।

(7) भारतीय सिविल सेवा में अहर्ता प्राप्त प्रथम भारतीय सत्येंद्रनाथ टैगोर है।

(8) मद्रास में रैयतवाड़ी व्यवस्था लागू करने वाला सर थॉमस मुनरो था।

(9) भारत में राजस्व एकत्रित करने के लिए स्थाई बंदोबस्त की प्रणाली शुरू की लॉर्ड कॉर्नवालिस ने।

(10) 1877 में इंपीरियल दरबार में हाथ से काती हुई खादी के कपड़े पहनकर जी बी जोशी पहुंचे थे।

(11) एकमात्र वायसराय जिनकी भारत में हत्या हुई लार्ड मेयो थे।

(12) भारत में बजट व्यवस्था का आरंभ लॉर्ड कैनिंग द्वारा किया गया।

(13)लॉर्ड विलियम बैंटिक द्वारा भारत में अंग्रेजी शिक्षा को माध्यम बनाने का निर्णय लिया गया।

(14) भारत में अंग्रेजी शिक्षा लार्ड मैकाले द्वारा आरंभ की गई।


तो दोस्तों आशा करता हूं कि आपने भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India) को अच्छे से पढ़ लिया होगा लेकिन फिर भी परीक्षा से पहले इनको बार-बार रिवाइज करते रहे ताकि जब भी परीक्षा में भारत के गवर्नर जनरल (Governor General of India) से संबंधित कोई प्रश्न पूछा जाएगा तो आप सीधे ऑप्शन देखकर इनको आसानी से पहचान पाएंगे|


दोस्तों अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं तथा अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें


Important Links

Join Our Whatsapp Group Join Whatsapp
Join Our Telegram Group
Join Telegram