Skip to main content

Coachingghy

www.coachingghy.com

1251665200689415583

PSI Full Form | What is PSI Full Form in Police

PSI Full Form | What is PSI Full Form in Police

   

PSI Full Form | What is PSI Full Form in Police

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि PSI का Full Form क्या होता है तो  आज हम इस पोस्ट में PSI Full Form के बारे में विस्तार से बताएंगे | वैसे तो PSI का Full Form अलग-अलग क्षेत्रों में अलग अलग होता है इसलिए हम सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे और उसके साथ उससे जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में भी विस्तार से जानेंगे तो चलिए दोस्तों आज हम PSI के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं:


PSI Full Form

PSI Full Form:

PSI का पूरा नाम है - Police Sub Inspector  जिसका हिंदी में अर्थ होता है पुलिस उप निरीक्षक

(1) PSI Full Form in Police :

पुलिस में PSI  का पूरा नाम (Full Form)  है - Police Sub Inspector  जो कि पुलिस विभाग के पदों में एक रैंक को दर्शाता है | PSI सबसे कम रैंक के पुलिस अधिकारी होते हैं | PSI की वर्दी पर 2 स्टार लगे होते हैं तथा वर्दी पर एक नीले और लाल रंग की स्ट्रिप भी लगी रहती है | एक PSI की रैंक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक से ऊपर और एक इंस्पेक्टर से नीचे होती है

PSI बनने के लिए योग्यता :

PSI बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए तथा उम्मीदवार की आयु भर्ती आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए | इसके साथ ही उम्मीदवार शारीरिक मापदंड के अनुसार फिट होना चाहिए जहां पुरुष उम्मीदवार और महिला उम्मीदवार दोनों के लिए अलग-अलग शारीरिक मापदंड निर्धारित किए गए हैं 

PSI पद के लिए चयन प्रक्रिया : 

PSI पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होती है 

  1. लिखित परीक्षा 
  2. शारीरिक मापदंड 
  3. साक्षात्कार


(2) PSI Full Form in Pressure :

Pressure में PSI  का पूरा नाम (Full Form)  है - Pound Per Square Inch  जिसका हिंदी में मतलब होता है  प्रति वर्ग इंच पाउंड | PSI इंपीरियल प्रणाली में एक दाब मापक होता है | PSI का उपयोग ज्यादातर द्रव और गैस के दाब को मापने में किया जाता है | अगर संपीड़ित वायु शक्ति की बात की जाए तो एक PSI गेज का मान एक इंधन के बराबर होता है | पीएसआई का प्रयोग किसी  पदार्थ की तन्यता को मापने के लिए भी किया जाता है | एक PSI का मान पास्कल में 6895 पास्कल के बराबर होता है



(3) PSI Full Form in Services :

Services में PSI  का पूरा नाम (Full Form)  है - Population Services International  जिसका हिंदी में मतलब होता है अंतर्राष्ट्रीय जन सेवाएँ | PSI एक गैर लाभकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वास्थ्य संगठन है इसकी स्थापना 1970 में की गई थी | इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) में स्थित है | इसकी स्थापना का मुख्य उददेश्य सभी विकासशील देशों के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना था | यह लोगों को परिवार नियोजन, एचआईवी, एड्स जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करता है |

भारत में PSI की स्थापना 1988 में हुई | जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है | यह भारत में सार्वजनिक रूप से स्वास्थ्य सुधार के लिए काम करती है | PSI इंडिया गरीबों या कम आय वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करती है तथा उन्हें आधुनिक गर्भनिरोधक और परिवार नियोजन के बारे में शिक्षित करती है



(4) PSI Full Form in Medical :

Medical में PSI  का पूरा नाम (Full Form)  है - Patient Safety Indicator जिसका हिंदी में मतलब होता है रोगी सुरक्षा संकेतक | इसे AHRQ द्वारा विकसित किया गया था | यह किसी रोगी की प्रतिकूल घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है | इसको चिकित्सक द्वारा विशेष रूप से दुर्घटना, प्रसव और आपातकाल स्थिति में रोगी की प्रतिकूल घटनाओं का आकलन करने के लिए प्रयोग किया जाता है |



(5) PSI Full Form in Railway :

रेलवे में PSI  का पूरा नाम (Full Form)  है - Power Supply Installment जिसका हिंदी में मतलब होता है विद्युत आपूर्ति स्थापना | विद्युतीय रेलवे डीजल इंजन की तुलना में अधिक सक्षम और प्रदूषण रहित है | रेलवे के विद्युतीकरण से देश एक बड़े परिवर्तन को महसूस कर रहा है | रेलवे की विद्युत प्रणाली रेलगाड़ियों को बिना स्थानीय इंधन के बिजली की आपूर्ति करती है | सामान्यतः यह बिजली बड़े जनरेटिंग स्टेशनों पर बनाई जाती है उसके बाद रेलवे नेटवर्क तक बिजली को स्थानांतरित किया जाता है जहां से रेलवे नेटवर्क द्वारा ट्रेनों को बिजली वितरित कर दी जाती है | कई रेलगाड़ियों में विद्युत ट्रेक्शन सिस्टम होता है जो रेलगाड़ी की गतिज ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर देती है |

Important Links

Join Our Whatsapp Group Join Whatsapp
Join Our Telegram Group
Join Telegram